पालक, मेथी, सरसों का साग जैसी हरी सब्जियां पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होती हैं। पोटैशियम हमारे शरीर में अतिरिक्त सोडियम (नमक) के प्रभाव को कम करने में मदद करता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की कुंजी है।
चुकंदर एक सुपरफूड है। इसमें मौजूद नाइट्रेट्स शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते है।
लहसुन में एलिसिन नामक एक कंपाउंड पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में प्रभावी माना जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट एक या दो कलियाँ कच्चा लहसुन खाने से फायदा मिल सकता है।