इस विटामिन की कमी से जोड़ों में होने लगता है दर्द, जानें इसके स्रोत

विटामिन D 

जी हां, विटामिन D की कमी जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों में अकड़न का एक प्रमुख कारण है। विटामिन D हमारे शरीर को कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। कैल्शियम हड्डियों और जोड़ों को मजबूती देने के लिए जरूरी है। 

विटामिन B12 

इसकी कमी से नसों को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे जोड़ों में दर्द और झनझनाहट महसूस हो सकती है। 

विटामिन C 

कोलेजन के निर्माण के लिए जिम्मेदार है, जो जोड़ों के कार्टिलेज (उपास्थि) का एक अहम हिस्सा है। इसकी कमी से जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है।