मानसून में घर पर बनाएं क्रिस्पी आलू समोसे, इस आसान रेसिपी से दोगुना हो जाएगा मजा!

Follow Us On instagram Follow Now
Subscribe Youtube Channel subscribe Now

भारतीयों को खाने-पीने का शौक होता है और बरसात के मौसम में तो यह क्रेविंग और भी बढ़ जाती है। समोसा एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट विकल्प होता है जिसे बनाना बेहद आसान है। समोसे को चटनी या चाय के साथ परोसा जा सकता है और इसे हर कोई खाना पसंद करता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम भारतीयों को खाने-पीने का शौक बहुत होता है। हमारे यहाँ रसोई में कुछ न कुछ बनता ही रहता है। स्पाइसी फूड्स से लेकर स्वीट डिश तक, यहाँ हर चीज के ढेरों विकल्प मौजूद होते हैं। बरसात के मौसम में खाने की क्रेविंग तो और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस मौसम में कुछ न कुछ टेस्टी, चटपटा और कुरकुरा खाने का मन करता है और इसके लिए समोसा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

समोसे का नाम सुनते ही हर किसी के मुँह में पानी आना तो आम बात है। यह भारत का सबसे फेमस स्ट्रीट फूड भी है। बड़े हों या छोटे, इसे सभी को खाना बेहद पसंद आता है। ज्यादातर घरों और बाजारों में आलू समोसे ही बनाए जाते हैं। कई लोग इसे चाय के साथ खाते हैं तो कुछ हरी चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं। अगर आप घर पर समोसे बनाने का सोच रही हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। आज हम आपको समोसे की आसान रेसिपी बता रहे हैं।

समोसे का आटा बनाने के लिए सामग्री:

  • मैदा – 1.5 कप
  • नमक – आधा छोटा चम्मच
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • तेल – 2 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
  • पानी – आवश्यकतानुसार (गूंथने के लिए)

भरावन के लिए:

  • उबले हुए आलू – 3 मध्यम आकार (मसले हुए)
  • उबले मटर – आधा कप
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च – आधा छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – स्वादानुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – 1 टेबलस्पून (कटा हुआ)
  • तेल – 1 टेबलस्पून (भरावन भूनने के लिए)
  • समोसा तलने के लिए तेल

समोसा बनाने की आसान विधि:

  1. सबसे पहले मैदे में नमक, अजवाइन और तेल डालकर अच्छे से मिला लें।
  2. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर कड़ा आटा गूंथ लें।
  3. आटे को ढककर 20 मिनट के लिए अलग रख दें।
  4. इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें।
  5. अब उसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें।
  6. इसके बाद उसमें उबले हुए आलू और मटर डालें।
  7. फिर सभी मसाले डालें और 4-5 मिनट तक अच्छे से भून लें।
  8. हरा धनिया मिलाकर इसको ठंडा होने के लिए रख दें।
  9. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
  10. इन्हें बेलकर ओवल यानी अंडाकार आकार में काट लें।
  11. ध्यान रहे कि इसे बीच से काटकर दो आधे भाग बनाना हैं।
  12. अब एक हिस्सा लेकर कोन बनाएं और उसमें फिलिंग भरें।
  13. किनारों पर थोड़ा पानी लगाकर समोसे को सील कर दें।
  14. सारे समोसे इसी तरह बना लें।
  15. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें।
  16. समोसों को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
आलू समोसे

आपका समोसा तैयार है! आप इसे हरी चटनी, इमली की चटनी या चाय के साथ गरमा-गरम परोस सकती हैं।

Read More :


पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. क्या समोसे का आटा बनाने के लिए सिर्फ मैदा ही इस्तेमाल कर सकते हैं?
जी नहीं! आप मैदा की जगह गेहूं के आटे या मल्टीग्रेन आटे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाँकि, मैदा से बने समोसे ज्यादा क्रिस्पी और स्वादिष्ट होते हैं।

2. समोसे को कुरकुरा बनाने के लिए क्या टिप्स हैं?
समोसों को हमेशा धीमी आंच पर तलें और तेल का तापमान सही रखें। आटे में पर्याप्त मोयन (तेल) देना और उसे अच्छी तरह गूंथना भी जरूरी है।

3. क्या समोसे की फिलिंग को पहले से तैयार कर सकते हैं?
जी हाँ! आप फिलिंग को 1-2 दिन पहले तैयार करके फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। इस्तेमाल करने से पहले उसे कमरे के तापमान पर लाएं।

3 thoughts on “मानसून में घर पर बनाएं क्रिस्पी आलू समोसे, इस आसान रेसिपी से दोगुना हो जाएगा मजा!”

Leave a Comment